HomeUncategorizedमंडलायुक्त ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, दिया निर्देश

मंडलायुक्त ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, दिया निर्देश

- Advertisement -

– कार्यालयों व न्यायालयों की देखी व्यवस्था

महराजगंज। मंडलायुक्त  अनिल ढींगरा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों एवं न्यायालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति तथा जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति आदि को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।
उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय में लंबित वादों की स्थिति का अवलोकन करते हुए सर्वाधिक पुराने लंबित वाद को देखा। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त राजस्व न्यायालयों में प्राथमिकता के आधार पर पुराने वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा इसके लिए नियमित एवं प्रभावी सुनवाई की व्यवस्था की जाए, जिससे आम जनता को समयबद्ध न्याय मिल सके।
इसके बाद मंडलायुक्त ने सीआरए कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने राजस्व वसूली की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा 10 बड़े बकायेदारों की सूची का अवलोकन किया। लंबित वसूली को लेकर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और राजस्व वसूली की गति तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही ऑडिट एवं जीपीएफ से संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण किया गया। पत्रावलियों के अद्यतन न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पटल सहायकों को 15 दिवस के भीतर समस्त पत्रावलियों को अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।नजारत, संयुक्त कार्यालय एवं राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया। संयुक्त कार्यालय में आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की संतुष्टि प्रतिशत को लेकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
——————-
एडीएम ने दी यह जानकारी
अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में आईजीआरएस निस्तारण पर संतुष्ट फीडबैक लगभग 90 प्रतिशत है, जिसमें निरंतर सुधार हो रहा है।
राजस्व अभिलेखागार में उन्होंने पत्रावली बस्ता सूची, खतौनी एवं फसली अभिलेखों का अवलोकन किया। दाखिल दफ्तरों में खतौनी उपलब्ध न होने पर सभी दाखिल दफ्तरों में खतौनी अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही राजस्व अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, जारी नकल का समुचित रिकॉर्ड बनाए रखने तथा अभिलेखागार में साफ-सफाई एवं रख-रखाव व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
——————
निरीक्षण में यह रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार व नवनीत गोयल, डिप्टी कलेक्टर विजय यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012318
Views Today : 57
Views Yesterday : 138
Views This Month : 244
Total views : 24628
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -