HomeUncategorizedबढ़ी रफ्तार: 1782 स्वयं सहायता समूह हुए गठित

बढ़ी रफ्तार: 1782 स्वयं सहायता समूह हुए गठित

- Advertisement -

– लक्ष्य को पूरा करने के लिए करनी होगी और कसरत

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र में गठित होने वाले स्वयं सहायता समूहों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिम्मेदारों ने रफ्तार बढ़ा दी है। सात फरवरी तक विभाग की ओर से 1782 समूहों का गठन किया गया है, जबकि शेष बचे लगभग 50 दिन में लगभग 1250 समूहों का गठन करने के लिए विभागीय कर्मियों को और तेजी दिखानी होगी।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 3054 समूहों को गठित करने का लक्ष्य निर्धारित था। जिसके सापेक्ष आठ फरवरी तक लगभग 60 प्रतिशत सफलता मिली है। शेष 40 प्रतिशत के लिए अभी जिम्मेदारों को तीव्र गति से कार्य करना होगा।
—————————
ब्लॉकवार यह निर्धारित है लक्ष्य
बृजमनगंज में 300, धानी में 87,घुघली में 279, लक्ष्मीपुर में 235, सदर में 226, मिठौरा में 284, नौतनवा में 353, निचलौल में 420, परतावल में 327, पनियरा में 100, फरेंदा में 85 एवं सिसवा में 358 का लक्ष्य दिया गया है।
————————-
ब्लॉकवार यह है प्रगति की स्थिति
जिले में जिन 1782 समूहों का गठन हुआ है उसमें बृजमनगंज में 175, धानी में 51,घुघली में 163, लक्ष्मीपुर में 137, सदर में 132, मिठौरा में 166, नौतनवा में 206, निचलौल में 245, पनियरा में 58, परतावल में 191, फरेंदा में 50 एवं सिसवा में 209 समूह हैं।
————————-
जिले में समूह गठन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी ब्लॉक मिशन मैनेजर को निर्देशित किया गया है। सभी तीव्र गति से गठन कराना सुनिश्चित करें।
मोहम्मद जाकिर, उपायुक्त राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012456
Views Today : 8
Views Yesterday : 16
Views This Month : 503
Total views : 24887
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -