Politics

बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने को दिशा में जुटें भाजपाई: पंकज

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का किया शुभारंभ

महराजगंज।पंचायत और विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए भाजपाई पूरे मनोयोग से जुट जाएं।
यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मंगलवार को  भाजपा कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा का मूल मंत्र अंत्योदय है, अर्थात समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखें।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने  कहा कि बूथ सशक्त होगा तो संगठन स्वतः मजबूत होगा। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जा रही है तथा अनुशासन और समर्पण ही भाजपा की पहचान है।
जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान संगठनात्मक मजबूती का आधार बनेगा। विचार और व्यवहार में समन्वय स्थापित कर ही कार्यकर्ता समाज में विश्वास अर्जित कर सकते हैं।
—————–
कार्यशाला में यह रहे मौजूद
कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी, परदेसी रविदास, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संतोष सिंह, मधुर सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी, बैजनाथ पटेल, सरोज पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, चेयरमैन गिरिजेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, राजेश जायसवाल, उमेश जायसवाल, प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, ओम प्रकाश जायसवाल, राम हरख गुप्ता वेद शुक्ला , सनंदन पटेल,लालजी गुप्ता, दिनेश जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल, बाबू नंदन शर्मा, अश्विनी सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!