प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने एक बयान में कहा कि डेहरी से विधायक फतेह बहादुर सिंह और नौ अन्य को “पार्टी विरोधी गतिविधियों” के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
निष्कासित नेताओं की सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार और पूर्व विधायक गुलाम जिलानी वारसी और रेयाजुल हक राजू शामिल हैं.
यह घटनाक्रम दो मौजूदा विधायकों और पांच पूर्व विधायकों सहित 27 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किए जाने के दो दिन बाद आया है।
