HomeCrimeतहसील-कोतवाली की नाक के नीचे चल रहा था स्पा सेंटर, छापेमारी में...

तहसील-कोतवाली की नाक के नीचे चल रहा था स्पा सेंटर, छापेमारी में नहीं मिले दस्तावेज

- Advertisement -

तहसील कार्यालय से 300, कोतवाली से 500 और इंटर कॉलेज से महज 50 मीटर की दूरी पर संचालन—प्रशासन की संयुक्त टीम ने मारा छापा

Oplus
oplus_0

जलालपुर, अंबेडकरनगर। जलालपुर नगर क्षेत्र में सुरहुरपुर रोड स्थित एक मकान में संचालित हो रहे स्पा सेंटर पर गुरुवार दोपहर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। खास बात यह है कि जिस स्पा सेंटर पर कार्रवाई हुई, वह तहसील कार्यालय से महज करीब 300 मीटर, जलालपुर कोतवाली से करीब 500 मीटर और एक इंटर कॉलेज से मात्र 50 मीटर की दूरी पर संचालित बताया जा रहा है।

- Advertisement -

 

शिकायत के आधार पर उपजिलाधिकारी जलालपुर मधुमिता सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार उत्कर्ष सिंह और कोतवाल अजय प्रताप यादव की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम की छापेमारी से सेंटर में हड़कंप मच गया।

Oplus
oplus_0

जांच के दौरान मौके पर स्पा सेंटर का मैनेजर अमर निवासी गोरखपुर तथा दो महिला कर्मचारी मौजूद मिले। स्पा सेंटर का संचालन विशाल गौड़ निवासी गोरखपुर द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, जिस मकान में सेंटर संचालित हो रहा था, उसके भवन स्वामी ऐजाज हुसैन निवासी रन्नू खां का पूरा बताए गए हैं।

File 000000003264820b9dd29cb4acce1d8f

प्रशासनिक टीम ने सेंटर के संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और अनुमति पत्र मांगे, लेकिन जांच के दौरान संचालक पक्ष की ओर से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए सेंटर के संचालन से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

 

तहसील और कोतवाली के इतने करीब कैसे चलता रहा सेंटर?

 

कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि तहसील कार्यालय से महज 300 मीटर और कोतवाली से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्पा सेंटर का संचालन आखिर कैसे होता रहा। वहीं, इंटर कॉलेज से करीब 50 मीटर की दूरी पर इसके संचालन को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं।

 

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब यह भी जांच का विषय है कि सेंटर कब से संचालित हो रहा था और इसके संचालन के लिए संबंधित विभागों से किसी प्रकार की अनुमति अथवा लाइसेंस लिया गया था या नहीं।

Screenshot 2026 09 17 21 13 29 08 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

फिलहाल प्रशासनिक टीम द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने और संबंधित विभागों की रिपोर्ट के बाद ही स्पा सेंटर के खिलाफ आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011251
Views Today : 26
Views Yesterday : 38
Views This Month : 1275
Total views : 22952
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -