Featured

गेहूं खरीद 17 मार्च से, निर्धारित किए गए 138 केंद्र

– विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण/ नवीनीकरण में रुचि दिखाएं किसान

महराजगंज। न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत इस वर्ष 17 मार्च से गेहूँ की खरीद प्रारम्भ होगी। खरीद के लिए जिले में प्रशासन की ओर से कुल 138 क्रय केन्द्र निर्धारित किए गए हैं।
प्रशासन की ओर से जो केंद्र निर्धारित हुए हैं उनमें खाद्य विभाग के 30, पीसीएफ के 49 पीसीयू के 42 व यूपीएसएस के 15 क्रय केन्द्र एवं भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र हैं। गेहूँ विक्रय के लिए कृषक पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है। किसान बन्धु खाद्य तथा रसद विभाग के पोर्टल एफसीएस डॉट यूपी डॉट जीवी डॉट इन अथवा यूपी किसान मित्र ऐप के माध्यम से गेहूँ विक्रय के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के समय किसान द्वारा अपने गेहूँ के बोये गये रकबे का विवरण पोर्टल पर दर्ज करना  होगा तथा सक्रिय मोबाईल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी द्वारा अपना पंजीकरण लॉक करना होगा।
————————
2585 रूपये निर्धारित है समर्थन मूल्य
मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत  2585 रूपये प्रति कुन्तल गेहूँ का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।  समस्त कृषक बन्धु अपनी उपज के समर्थन मूल्य का तत्काल भुगतान प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते को अनिवार्य रूप से आधार से लिंक एवं एनपीसीआई से मैप करा लें।
——————–
गेहूं खरीद के लिए जिले में 138 केंद्रों का निर्धारण हुआ है। किसान अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। आवश्यकता पड़ने पर केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विवेक सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!