HomeCrimeमेले व पर्व के दृष्टिगत सुनिश्चित की जाए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था: एसपी

मेले व पर्व के दृष्टिगत सुनिश्चित की जाए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था: एसपी

- Advertisement -

–  पुलिस अधीक्षक ने किया गुरु गोरक्षनाथ मंदिर चौक का निरीक्षण

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शुक्रवार की रात चौक स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। कहा कि मकर संक्रांति पर्व व मेले के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा इसके लिए पहले ही पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाएं
उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश/निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था तथा बैरिकेडिंग के बारे में जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की व्यवस्था, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती, निरंतर पैदल गश्त एवं ड्रोन/सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी के निर्देश दिए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -