जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करे पुलिस : एसपी
– श्यामदेउरवा थाने का एसपी ने किया निरीक्षण
महाराजगंज। श्यामदेउरवा थाने का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि थाने स्तर पर कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। थाना परिसर की साफ-सफाई को देखा एवं परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के प्रयासों की सराहना की। इसे निरंतर बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी और कर्मचारियों को निर्देश दिया। अभिलेखों में पूर्णता और नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
——————-
सक्रियता व सतर्कता से कार्य करें पुलिसकर्मी
एसपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि “थाना स्तर पर पुलिसिंग की गुणवत्ता जनता के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान हो, ताकि जनता को त्वरित न्याय मिल सके।
————————-
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान थाना प्रभारी अभिषेक सिंह, उप निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



