HomeMunicipalityजीतिया पर संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला...

जीतिया पर संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

- Advertisement -

यादव चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर में विधि-विधान से हुआ पूजन, भगवान जीमूतवाहन से मांगा संतान का सुख-समृद्धि और सुरक्षा का आशीर्वाद

IMG 20261003 WA0045

- Advertisement -

जलालपुर, अंबेडकरनगर। कस्बे के यादव चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर में शनिवार को जितिया पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पर्व को लेकर मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही।

 

जितिया पर्व को जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान जीमूतवाहन की पूजा कर अपनी संतान के दीर्घायु, सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माताएं संतान के कल्याण और लंबी आयु के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं।

 

पूजन के दौरान महिलाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पूजा सामग्री के साथ विधिवत पूजन किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और महिलाओं ने भगवान जीमूतवाहन से अपनी संतान की रक्षा, स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।

IMG 20261003 WA0043

पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012300
Views Today : 31
Views Yesterday : 138
Views This Month : 218
Total views : 24602
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -