HomeBjpप्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य के प्रथम नगर आगमन पर भाजपाइयों ने...

प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य के प्रथम नगर आगमन पर भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

- Advertisement -

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच किया अभिनंदन, बोले—भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता को भी मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

IMG 20260921 WA0039

- Advertisement -

जलालपुर, अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सैयद सिराज अब्बास के प्रथम नगर आगमन पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। नगर उपाध्यक्ष शीतल सोनी एवं अहसन रजा मीसम की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच उनका फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

रामगढ़ रोड स्थित जावेद असगर के प्रतिष्ठान पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सैयद सिराज अब्बास ने संभ्रांत नागरिकों एवं मीडिया से जुड़े लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता को भी अपनी मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वह हर समय उपलब्ध रहेंगे और जरूरतमंदों की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाने का प्रयास करेंगे।

 

ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचकर की दुआ

 

स्वागत कार्यक्रम के बाद सैयद सिराज अब्बास ने शबाहत अब्बास उर्फ शीबू, जीशान अली आबदी एवं मोहम्मद फारुक के साथ चिलवनिया स्थित ऐतिहासिक कर्बला बड़ी दरगाह पहुंचकर दुआ की। इसके बाद सराय चौकी स्थित रोज हजरत कासिम पर भी पहुंचकर मुल्क और मिल्लत की खुशहाली एवं अमन-चैन के लिए दुआ की। इस दौरान उन्होंने धर्मगुरुओं से मुलाकात कर आशीर्वाद भी लिया।

 

बड़ी संख्या में लोगों ने किया स्वागत

 

नगर में प्रथम आगमन के दौरान मोहम्मद अनीस उर्फ बबलू खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष मोहम्मद औन, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद अकबर, अली असगर, महताब, जर्रार करबलाई, गुफरान, पैकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। लोगों ने सैयद सिराज अब्बास का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

IMG 20260215 WA0025

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011554
Views Today : 71
Views Yesterday : 96
Views This Month : 1772
Total views : 23449
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -