HomeCrimeअम्बेडकर नगर में नकली दवाओं का खेल बेनकाब, चार आरोपियों पर एफआईआर...

अम्बेडकर नगर में नकली दवाओं का खेल बेनकाब, चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज।

- Advertisement -
  • प्रशासन, पुलिस तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की संयुक्त छापेमारी

छापेमारी में रैपर, लेबल, खाली डिब्बियां, होलोग्राम व मशीनें मिलीं; चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर

IMG 20260909 WA0019

- Advertisement -

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। नकली औषधियों के निर्माण, पैकेजिंग और अवैध आपूर्ति के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त शिकायत के बाद प्रशासन, पुलिस तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपरीचांदपुर, तहसील जलालपुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध पैकेजिंग सामग्री और उपकरण बरामद किए।

IMG 20260909 WA0022

छापेमारी के दौरान एक मकान से विभिन्न आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक औषधियों के रैपर और लेबल, खाली डिब्बियां, बोतलें, पैकेजिंग सामग्री, होलोग्राम, श्रिंक पैकिंग सामग्री तथा हीट श्रिंक टनल मशीन समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए। मौके पर बड़ी संख्या में बिना लेबल की डिब्बियां भी मिलीं, जिससे औषधियों की संदिग्ध पैकेजिंग कर बाजार में आपूर्ति किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

जांच टीम के अनुसार बरामद सामग्री में योगीराज ब्रांड की विभिन्न औषधियों, न्यू आर्योधा पावर होम्योपैथिक उत्पादों समेत अन्य कंपनियों के नाम से संबंधित लेबल और पैकेजिंग सामग्री शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में मकान स्वामी द्वारा कथित तौर पर अन्य जनपद से जुड़े व्यक्तियों के माध्यम से सामग्री प्राप्त कर उसके भंडारण, पैकेजिंग और बिक्री किए जाने की जानकारी सामने आई है।

 

मामले के तार आजमगढ़ जनपद से जुड़े होने की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने आजमगढ़ प्रशासन को भी अवगत कराया है। वहां भी संबंधित व्यक्तियों और गतिविधियों के संबंध में विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

 

चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

 

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, अम्बेडकरनगर की ओर से मकान स्वामी शिवम पाण्डेय पुत्र रमा शंकर पाण्डेय निवासी गौरीचांदपुर, थाना जैतपुर, अम्बेडकरनगर, समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

एफआईआर में शिव चतुर्वेदी निवासी चौबुलिया, अहरौला, आजमगढ़, हरिलाल पाण्डेय निवासी ऊसर कुड़वा के पास, महराजगंज, आजमगढ़ तथा उत्तम चतुर्वेदी पुत्र शिव चतुर्वेदी निवासी चौबुलिया, अहरौला, आजमगढ़ को भी नामजद किया गया है।

 

आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की विभिन्न धाराओं तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 33-I के तहत कार्रवाई की गई है।

 

कमला पसंद के आठ डिब्बे भी मिले

 

छापेमारी के दौरान मौके से कमला पसंद के आठ डिब्बे भी बरामद किए गए। संबंधित सामग्री का नमूना एकत्र कर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इस मामले में भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले नकली, मिलावटी अथवा अवैध औषधि कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित विभागों को औषधियों की गुणवत्ता और वैधता की जांच करने के साथ-साथ ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

IMG 20260215 WA0025

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

010839
Views Today : 111
Views Yesterday : 20
Views This Month : 706
Total views : 22383
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -