HomeUncategorizedपुल कैंपस ड्राइव 13 को, युवाओं को होगी रोजगार देने की पहल

पुल कैंपस ड्राइव 13 को, युवाओं को होगी रोजगार देने की पहल

- Advertisement -

महराजगंज। माइक्रोन कंपनी की ओर से युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की पहल की गई है। राजकीय महामाया आईटी पॉलिटेक्निक में 13 अप्रैल को लगने वाले इस ड्राइव से युवाओं का चयन होगा।
जिले के ऐसे युवा जिन्होंने तकनीकी दक्षता हासिल की है एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग उत्तीर्ण किया है, उन्हें इसका लाभ दिलाने का प्रयास होगा। वर्ष 2024 एवं 2025 में मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, मेक्ट्रोनिक्स व इंस्यूमेंट्रेशन(पुरुष व महिला वर्ग) एवं सीएस व आईटी(महिला वर्ग)में डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थी उसमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। उसमें चयनित होने के बाद आवेदकों को निर्धारित सुविधा दी जाएगी।
————————–
युवाओं के हितों के दृष्टिगत कार्य करता है संस्थान
तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को रोजगार के अवसर को उपलब्ध कराने पर संस्थान का अधिक जोर है। युवा अधिक से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण करा इसका लाभ उठाएं।
———————-
माइक्रोन की ओर से संस्थान में पुल कैंपस ड्राइव लगाना हर्ष का विषय है। मानक पूरा करने वाले आवेदक इसका लाभ उठाएं।
दिनेश, प्रधानाचार्य

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011215
Views Today : 54
Views Yesterday : 107
Views This Month : 1195
Total views : 22872
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -