महराजगंज। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया जाएगा। इसके लिए उनका पंजीकरण दो से सात अप्रैल तक होगा।
जिले में संचालित होने वाले सभी बोर्ड के राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत विद्यार्थियों का एआई जागरूकता कार्यक्रम के लिए पंजीकरण होना है। जागरूकता कार्यक्रम 15 अप्रैल से प्रारंभ होगा, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को होगा। आयोजन महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय व टाटा कंसल्टेंसी के संयुक्त देखरेख में होगा।
———————
20 घंटे के कार्यक्रम में मिलेगा प्वाइंट व प्रमाणपत्र
एआई जागरूकता कार्यक्रम के तहत पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को 20 घंटे तक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर दो क्रेडिट प्वाइंट के साथ प्रमाणपत्र मिलेगा।
——————–
एआई जागरूकता कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया जाए। जिससे कि वे इसका लाभ उठा सकें।
प्रदीप शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
एआई जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभागिता के लिए विद्यार्थियों का होगा पंजीकरण
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Analytics of Hind Morcha
- Advertisment -
