HomeUncategorized1116 लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ

1116 लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ

महराजगंज। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य) के तहत जिले में इस वित्तीय वर्ष में कुल 1116 आवेदकों को योजना से लाभांवित कर दिया गया है, जबकि शेष 328 के आवेदनों का सत्यापन गतिमान है।
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जिले में लगभग 500 पात्रों को पहले से लाभ मिल रहा था। चालू वित्तीय वर्ष में 25 मार्च तक विशेष पहल करते हुए विभाग ने 616 अन्य पात्रों को भी लाभांवित करा दिया है। शेष बचे 328 आवेदकों के सत्यापन का कार्य जारी है। सत्यापन में पात्र मिलने की रिपोर्ट आने के उपरांत उन्हें भी योजना से लाभांवित करने का प्रयास किया जाएगा।
———————
116 को भेजा गया एक माह की धनराशि
वैसे तो योजना के तहत प्रति किश्त त्रैमासिक 7500 रुपए दिए जाने की व्यवस्था है। मगर हाल ही में पात्र मिले 116 लाभार्थियों को एक माह की धनराशि भेजी गई है।
———————-
इस वित्तीय वर्ष में जिले में कुल 1116 पात्रों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभांवित किया गया है। शेष लोगों को सत्यापन के उपरांत लाभांवित कोई जाने का कार्य होगा।
कन्हैया यादव, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी

RELATED ARTICLES

Most Popular