HomeUncategorizedबर्ड फ्लू पर नजर रखने के लिए गठित हुई तहसील स्तरीय टीम

बर्ड फ्लू पर नजर रखने के लिए गठित हुई तहसील स्तरीय टीम

- Advertisement -

महराजगंज। नेपाल में सामने आए बर्ड फ्लू के मामले के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने एहतियातन जिले के सभी तहसीलों में तहसील स्तरीय टीम का गठन किया है। टीम के सदस्य बर्ड फ्लू से जुड़े मामलों पर नजर रखेंगे। यदि कहीं कोई समस्या आएगी तो उन्हें उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए जिले के सभी चार तहसीलो में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। सभी टीम का नेतृत्व उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को सौंपा गया है। टीम में चार से लेकर सात सदस्य शामिल किए गए हैं। इन्हें निर्देशित किया गया है कि बर्ड फ्लू से सम्बंधित प्रकरण की जानकारी मिलने पर बचाव के बारे में जनसामान्य को जागरूक करें, साथ ही उच्चाधिकारियों को भी वस्तु स्थिति से अवगत कराएं।
———————
नियंत्रण कक्ष भी हुआ स्थापित
बर्ड फ्लू को लेकर जिले स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित है, जिसका नंबर 8765957965 है।
—————–
बर्ड फ्लू से बचाव को लेकर जिले में सभी आवश्यक तैयारियों को किया गया है। हालांकि अभी जिले में इस प्रकार का कोई प्रकरण सामने नहीं आया है।
डॉ. एजाज अहमद, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012468
Views Today : 4
Views Yesterday : 7
Views This Month : 518
Total views : 24902
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -