महराजगंज। जिले के 18 परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण कराया जाना है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके धन की मांग की गई है। धन मिलते ही इसके निर्माण पर जोर दिया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में ऐसे विद्यालय हैं जिनके पुराने व जर्जर होने की वजह से उनके जगह पर अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण की आवश्यकता महसूस होती है। इस वित्तीय वर्ष में भी विभाग की ओर से 18 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजते हुए धन की मांग की गई है। धन मिला तो उनके निर्माण की दिशा में पहल प्रारंभ होगी।
——————–
इन विद्यालयों में बनना है अतिरिक्त कक्षा-कक्ष
पनियरा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल विशुनपुरा व चंदनचाफी, नौतनवा में बड़हरा एवं प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, लक्ष्मीपुर ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय परसौनी व तिकोनिया एवं कंपोजिट स्कूल महेशपुर मेहदिया व जंगल गुलहरिया तथा फरेंदा ब्लॉक के फरेंदा खुर्द, लेजार महदेवा व बारीभैंसी आदि का नाम है।
——————-
जिले में 18 अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण कराया जाना है। स्वीकृति व धनराशि के मिलने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
वीरेंद्र सिंह, जिला समन्वयक निर्माण
18 विद्यालयों में बनेंगे अतिरिक्त कक्षा – कक्ष, धन की दरकार
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Analytics of Hind Morcha
- Advertisment -
