HomeUncategorizedलंबित पत्रावलियों को तत्काल करें निस्तारित: एसपी

लंबित पत्रावलियों को तत्काल करें निस्तारित: एसपी

- Advertisement -

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शनिवार को पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। कहा कि लंबित पत्रावलियों को तत्काल निस्तारित किया जाए।
उन्होंने कार्यालयी कामकाज, अभिलेखों के रख-रखाव और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति को परखा।सभी शाखा प्रभारियों को लंबित पत्रावलियों का तत्काल निस्तारण करने और रजिस्टरों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया।कार्यालय परिसर में उच्च स्तरीय सफाई और पुलिस कर्मियों को पूर्ण अनुशासन बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।
——————
पीड़ितों की समस्या का करें त्वरित समाधान
एसपी ने कहा कि जनसुनवाई से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -