HomeUncategorizedमृत व सेवानिवृत्त कार्मिकों की देयता का समय से करें भुगतान :...

मृत व सेवानिवृत्त कार्मिकों की देयता का समय से करें भुगतान : रतनपाल

- Advertisement -

महराजगंज। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की समीक्षा बैठक डॉ रतनपाल सिंह के सभापतित्व में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि मृत एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयताओं के भुगतान और मृतक आश्रित नियोजन में विभागप्रक्रिया को पूर्ण कर भुगतान व नियुक्ति को सुनिश्चित करें।
उन्होंने जनवरी, 2022 से दिसम्बर 2025 के मध्य विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्ति हुए कार्मिकों के पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों के लंबित प्रकरणों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025–26 में स्वीकृत निर्माण कार्यों की भी समीक्षा समिति द्वारा की गई। उन्होंने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित लंबित प्रकरणों के सम्बन्ध में बिंदुवार समिति को अवगत कराया गया। अधिकांश विभागों में लंबित प्रकरण अवशेष न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश विभागों के जो भी प्रकरण लंबित थे, वे सभी शासन स्तर से लंबित थे।
उन्होंने कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित मिलेट्स कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्पादन कर रहे कृषकों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने वन विभाग द्वारा कराये गये वृक्षरोपण के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि रोपित किये गये पौधों का रख-रखाव हेतु विशेष उपाय किये जायें। इसी प्रकार उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, राजस्व सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण जो न्यायालय के अधीन विचाराधीन हैं उनके कारणों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। शासन की योजनाओं को सम्बंधित विभाग समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने का निर्देश दिया।
——————
समय से होगा समिति के निर्देशों का अनुपालन
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि समिति द्वारा दिए गये सभी दिशा निर्देशों का शत–प्रतिशत अनुपालन सम्बन्धित विभागों द्वारा ससमय सुनिश्चित कराया जायेगा।
——————
समीक्षा बैठक में यह रहे मौजूद
इस दौरान डीएफओ निरंजन सुर्वे, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, डीसी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मो. जाकिर सहित सभी विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

010762
Views Today : 14
Views Yesterday : 39
Views This Month : 589
Total views : 22266
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -