महराजगंज। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। इस दौरान डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि शासन की योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद मुख्यालय को रेलवे लाइन से जोड़ने का कार्य शुरू हो चुका है। पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज ने कार्य करना शुरू कर दिया है। जनपद में महराजगंज–ठूठीबारी, फरेंदा–सोनौली सहित राजमार्गों का निर्माण हो या गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विकास जनपद में चौमुखी कार्य हुए हैं।
———————-
डीएम ने समूह व मनरेगा आदि पर डाला प्रकाश
जिलाधिकारी ने ग्राम्य विकास की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्राम्य विकास में राष्ट्रीय आजीविका मिशन ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इन नौ सालों में 14800 समूहों का गठन किया गया, जिनसे 162844 परिवार आच्छादित हुए हैं। इन समूहों में 12608 समूहों को रिवॉल्विंग फंड, 8896 सीआईएफ, 11202 समूहों को सीसीएल जारी किया गया। इस दौरान 27258 दीदियां लखपति भी बनी हैं। आशा है इनका विकास जनपद के विकास का वाहक बनेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में मनरेगा योजना के तहत जनपद में 2 लाख 82 हजार 478 जॉब कार्ड जारी हुए और 6 करोड़ 30 लाख 34 हजार 636 मानव दिवस सृजित हुए हैं। योजना के तहत जनपद में 648 अमृत सरोवर, 133 मनरेगा पार्क, 79 खेल मैदान और 14 ग्रामीण स्टेडियम और 492 आंगनबाड़ी केंद्र निर्मित हुए हैं, जिन्होंने गांवों की सूरत को बदल दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले 09 वर्षों में बेघरों को घर देते हुए 64000 प्रधानमंत्री आवास और 4000 हजार मुख्यमंत्री आवास बनाए गए हैं।
——————-
डीएम- सीडीओ ने किया सरस मेले का निरीक्षण
डीएम एवं सीडीओ ने आयोजित स्टॉल और सरस मेले का अवलोकन किया। सरस मेले के अवलोकन के दौरान दोनों अधिकारियों ने समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को सराहा। उन्होंने डीसी एनआरएलएम को शासकीय कार्यक्रमों में समूह के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा।
——————-
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त मनरेगा गौरवेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
शासन की योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें सुनिश्चित: डीएम
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
