महराजगंज। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से मंगलवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज प्रांगण में आयोजित होगा। जिसमें 20 कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।
जिले के युवाओं को रोजगार का बेहतर अवसर मुहैया कराने के उद्देश्य से विभिन्न कंपनियों की ओर से मेले में हिस्सा लेते हुए युवाओं का विभिन्न पदों पर चयन करना है। सभी पदों के लिए आवेदकों की उम्र सीमा न्यूनतम 18 वर्ष रखी गई है।
————————–
जूनियर से परास्नातक तक होनी चाहिए शैक्षिक अहर्ता
विभिन्न पदों पर युवाओं के चयन के लिए शैक्षिक योग्यता जूनियर हाईस्कूल से परास्नातक तक रखा गया है। आईटीआई व डिप्लोमा धारकों को भी अवसर उपलब्ध कराने की योजना है।
—————————
रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया जाना है। आवेदक मेले में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाएं।
ईशान प्रकाश, जिला रोजगार सहायता अधिकारी।
रोजगार मेला कल, विभिन्न पदों पर चयनित होंगे युवा
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
