HomeUncategorizedसंपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित आधा दर्जन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित आधा दर्जन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

- Advertisement -

महराजगंज। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को निचलौल तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें अनुपस्थित पाए गए आधा दर्जन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब हुआ है उसमें उप कृषि निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य व सहायक निदेशक रेशम हैं। वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 130 मामले आए, जिनमें 12 का निस्तारण मौके पर किया गया। अवशेष मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने भूमि विवाद के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
——————–
एक दिन की डीएम बनी अनन्या
तहसील दिवस में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा अनन्या दूबे एक दिन की डीएम बनी और उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले मामलों की सुनवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। अनन्या ने कहा कि उनको एक दिन के लिए डीएम की कुर्सी पर बैठकर बहुत अच्छा लगा और मैने जिलाधिकारी के कार्यों को नजदीक से देखा और बहुत कुछ सिखा है। इससे मुझे भविष्य में अच्छा करने की प्रेरणा मिली है।
——————–
समाधान दिवस में यह रहे मौजूद
संपूर्ण समाधान दिवस में
डीडीओ बीएन कन्नौजिया, एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, तहसीलदार अमित सिंह, सीओ बसंत सिंह, बीडीओ शमा सिंह, सहित अन्यअधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012443
Views Today : 1
Views Yesterday : 25
Views This Month : 480
Total views : 24864
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -