महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का पालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने आवश्यकतानुसार निर्माण संसाधनों की संख्या बढ़ाकर कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए और सभी मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए।
लगभग 721 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें हॉल के अतिरिक्त शौचालय, सड़क एवं अन्य सहायक कार्य सम्मिलित हैं। परियोजना की कुल लागत लगभग 15 करोड़ 16 लाख रुपये है। निर्माण कार्य दिसंबर माह से प्रारंभ हो चुका है तथा इसकी प्रस्तावित समाप्ति तिथि अप्रैल 2027 निर्धारित है।
———————-
आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण होगा हाल
जिलाधिकारी ने कहा कि यह बहुउद्देशीय हॉल विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों, बैठकों एवं आयोजनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा, अतः परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर समयांतर्गत पूर्ण किया जाना आवश्यक है।
निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का पालन करें सुनिश्चित : डीएम
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Analytics of Hind Morcha
- Advertisment -
