महराजगंज। शासन के निर्देश पर संचालित होने वाले नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के लिए विभागों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। विभिन्न विभागों की ओर से आयोजन में हिस्सा लेते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाएगा।।
20 मार्च को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत पंचायती राज व नगर निकाय को कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी दी गई है। 21 मार्च को कृषि विभाग की ओर से कार्यकम होगा। 22 मार्च को सोशल सेक्टर से जुड़े कल्याणकारी विभागों को ओर से संचालित योजना का लाभ दिलाने का कार्य होगा। 23 मार्च को बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजन होगा। 24 मार्च को रोजगार सहायता विभाग की ओर से कार्यक्रम होगा। 25 मार्च को बैंकिंग, निवेश एवं व्यापार पर कार्यक्रम होगा। 26 मार्च को ग्राम्य विकास व ग्रामीण रोजगार पर कार्यक्रम होगा।
———————
आयोजन के लिए विभागीय अधिकारी बने नोडल
प्रत्येक तिथि को होने वाले आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को नोडल बनाया गया है।
———————
शासन के निर्देश पर संचालित नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी इसमें पूरे मनोयोग से जुटें।
संतोष कुमार शर्मा, डीएम
नव निर्माण के नौ वर्ष पर होंगे विविध कार्यक्रम, जिम्मेदारी निर्धारित
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
