HomeUncategorizedपशु औषधि विक्रय केंद्र स्थापना के आवेदन को लेकर जिले में सुस्ती

पशु औषधि विक्रय केंद्र स्थापना के आवेदन को लेकर जिले में सुस्ती

- Advertisement -

महराजगंज। जिले में पशु औषधि विक्रय केंद्र खोलने के लिए आवेदन को लेकर काफी सुस्ती है। वैसे तो जिले में कुल 13 केंद्रों की स्थापना होनी है, मगर अभी तक महज तीन से चार ही आवेदन हो पाए हैं।
पशु चिकित्सा विभाग की ओर से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में प्रत्येक ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय पर पशु औषधि विक्रय केंद्र खोला जाना है। डी फार्मा एवं बी फार्मा करने वाले व ड्रग लाइसेंस रखने वाले लोगो से इसे खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था, मगर मानकों। की वजह से अभी तक कम लोगों ने ही रुचि दिखाई है।
—————————
आकांक्षात्मक ब्लॉकों में पंजीयन शुल्क शून्य
जिले के सभी आकांक्षात्मक ब्लॉकों में पंजीयन शुल्क शून्य रखा गया है, जबकि अन्य ब्लॉकों में यह धनराशि पांच हजार निर्धारित है।
——————-
जिले के सभी ब्लॉकों में एक -एक तथा जिला मुख्यालय पर एक पशु औषधि विक्रय केंद्र खोला जाना है। अब तक महज चार लोगों ने ही इसके लिए आवेदन में रुचि दिखाई है।
डॉ. एजाज अहमद, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012437
Views Today : 16
Views Yesterday : 9
Views This Month : 470
Total views : 24854
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -