महराजगंज। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिले के 96 मेधावी विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा।
इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जिले से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराते हुए अपने मॉडल को प्रस्तुत किया था। मॉडल पर रखे गए विचार व प्रस्तुति के आधार पर उच्च स्तर से जिले के 96 मेधावी विद्यार्थियों का चयन प्रोत्साहन राशि के लिए किया गया है। प्रोत्साहन राशि मिलने से वे अपने मॉडल को बेहतर ढंग से बना कर जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रस्तुत कर सकेंगें।
———————
मेधावियों को मिलेगी 10 हजार की धनराशि
नवाचार एवं विज्ञान मॉडल के बेहतर प्रस्तुतिकरण के लिए चयनित सभी मेधावियों को 10 हजार रूपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
——————–
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिले के 96 मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सभी को प्रोत्साहन राशि उनके खाते में भेजने पर जोर है।
प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
इंस्पायर अवार्ड में सफल 96 मेधावियो को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Analytics of Hind Morcha
- Advertisment -
