HomeUncategorizedनिष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं पुलिस भर्ती परीक्षा

निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं पुलिस भर्ती परीक्षा

- Advertisement -

महराजगंज। पुलिस भर्ती परीक्षा से जुड़े लोग परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह बातें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तैयारी बैठक में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कही। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखें। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि सॉल्वर गैंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग एवं अन्य अनुचित साधनों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों/कर्मचारियों/पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
———————–
बैठक में यह रहे मौजूद
इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ, एएसडीएम विजय यादव, बीएसए, बीईओ, परीक्षा से जुड़े सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -