HomeUncategorizedआरटीई : चयन प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर नगर के लोगों ने...

आरटीई : चयन प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर नगर के लोगों ने किया अनशन

- Advertisement -

बीआरसी परिसर में राजन विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया अनशन

सिसवा बाजार(महराजगंज)।शिक्षा का अधिकार ( आर टी ई ) के तहत बच्चो के चयन में निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के नामांकन संबंधित अनियमितता के आरोपों को लेकर शनिवार को खंड शिक्षा कार्यालय परिसर में राजन विश्वकर्मा स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। बाद में पहुंची बीएसए ने नियमानुसार प्रवेश किए जाने की बात कह कर अनशन को समाप्त कराया।
राजन ने कहा कि आर टी ई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को नामांकन से वंचित करने वाले दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, चयनित बच्चों का तत्काल नामांकन कराने सहित इसमें संलिप्त पाए जाने अधिकारी के ऊपर कार्यवाही, अभिभावकों को प्रवेश प्रकिया की सही जानकारी सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह अनशन आगे भूख हड़ताल में बदला जाएगा।
———————-
क्रमिक अनशन में यह रहे मौजूद
क्रमिक अनशन में अभिषेक, सचिन, अशोक चौहान, राहुल, विश्व प्रताप, विनोद यादव,  विकास, हजारत , शरीफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
——————-
जाँच उपरांत दोषियों के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई : बीएसए
अनशन स्थल पर पहुँची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने अनशन करियो से बात कर मामले को पूरी तरह से जाँच करने का आश्वासन दिया। कहा कि आरटीई पूर्ण रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो के बच्चों की शिक्षा के लिए है। इसमें किसी भी अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई  की जाएगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -