धरमौली नहर के पास से हुई गिरफ्तारी
महराजगंज। पेशी के लिए न्यायालय ले जाते समय पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस की संयुक्त टीम ने धरमौली नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया एवं अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
कुछ दिन पूर्व पेशी पर के जाते समय कुशीनगर जिले के कुंदरु निवासी किशन साहनी मौका पाकर फरार हो गया था, पुलिस अधीक्षक की ओर से भागे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस के साथ एसओजी टीम को भी लगाया गया था। शनिवार को कोतवाली, श्यामदेउरवा व एसओजी की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान धरमौली पुल के पास से गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय पेश करने के लिए ले जाया गया।
———————
गिरफ्तारी करने वाली टीम में यह रहे शामिल
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, एसओजी प्रभारी योगेश सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक फिरोज आलम, उप निरीक्षक राम अनुज यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
