– बच्चों को मिलेगी बेहतर ईलाज की सुविधा
महराजगंज। जिले के सात जरूरतमंद बच्चों का कॉक्लियर इंप्लांट कराने के लिए मांगी गई 42 लाख की धनराशि विभाग को प्राप्त हो गई है। धन मिलने से बच्चों का ईलाज कराने में सहूलियत मिलेगी।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित कॉक्लियर इंप्लांट योजना के तहत जरूरतमंद बच्चों के ईलाज के लिए शासन की ओर से चयनित अस्पताल को प्रति कॉक्लियर इंप्लांट के लिए छह लाख की दर से धनराशि प्रदान की जाती है। विभाग ने सात बच्चों के लिए धनराशि की मांग की थी, जिसे उपलब्ध करा दिया गया है। धनराशि के मिल जाने से उन बच्चों की मुश्किल दूर करने में मदद मिलेगी।
————————-
चार बच्चों को पहले मिल चुका है लाभ
इस वित्तीय वर्ष में अभी तक कुल चार बच्चों को कॉक्लियर इंप्लांट का लाभ प्राप्त हो चुका है। इन सातों को लाभ मिलने पर यह संख्या बढ़ कर 11 हो जाएगी।
—————————
चिन्हित सात बच्चों के कॉक्लियर इंप्लांट के लिए 42 लाख की धनराशि मिली है। इससे जरूरतमंद बच्चों के ईलाज में सहूलियत मिलेगी।
कन्हैया यादव, प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
42 लाख से सात जरूरतमंद बच्चों का होगा कॉक्लियर इंप्लांट
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
