HomeCrimeकार्यालयी कार्यों में लाएं तत्परता व पारदर्शिता: एसपी

कार्यालयी कार्यों में लाएं तत्परता व पारदर्शिता: एसपी

- Advertisement -

– एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

महराजगंज। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने द्वारा परेड की सलामी ली। इसके बाद परिसर व विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए कहा कि कार्यालयी कार्यों में तत्परता व पारदर्शिता लाई जाए।
उन्होंने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष, गार्द रजिस्टर, गणना रजिस्टर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, स्टोर रूम, एमटी शाखा, आरक्षी मेस, बैरक, सब्सिडियरी कैंटीन, रिक्रूट आरक्षी बैरक/मेस , जीडी/गणना कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया। मिली कमियों को दूर करने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
———————-
रिक्रूटों को महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दें प्रशिक्षक
पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराएं। प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, शारीरिक दक्षता, और कानूनी प्रावधानों की जानकारी पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि पुलिस बल भविष्य में और अधिक सक्षम और प्रभावी ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके।
——————–
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -