HomeUncategorizedपीएम सूर्यघर योजना में शत- प्रतिशत हासिल करें उपलब्धि: डीएम

पीएम सूर्यघर योजना में शत- प्रतिशत हासिल करें उपलब्धि: डीएम

- Advertisement -

– सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की हुई समीक्षा

महराजागंज।  जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार की देर शाम कैंप कार्यालय में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने पीएम सूर्यघर में लक्ष्य के सापेक्ष शत–प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर पर्यावरण हितैषी होने के साथ–साथ लाभार्थी को आय अर्जित करने का अवसर प्रदान करती है।  पशुपालन विभाग की समीक्षा में समस्त गौआश्रय केंद्रों में संरक्षित गोवंशों की गणना कराने 27 फरवरी को करने का निर्देश दिया। पोषण अभियान में जनपद की खराब रैंकिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सैम/मैम बच्चों के पोषण की सतत निगरानी और उसमें सुधार का निर्देश दिया। यह भी कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के मामलों में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं है।
जिलाधिकारी ने रोजगारपरक योजनाओं  का प्रदर्शन सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने दुग्ध और मत्स्य विभाग को सहकारी समितियों और उनमें सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने सीएमओ को 102 और 108 एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम बेहतर करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि  जरूरतमंद तक एंबुलेंस समय से पहुंचे, इसको सुनिश्चित करें।
——————
योजनाओं की खराब प्रगति पर जताई नाराजगी
बी, सी और डी ग्रेड प्राप्त योजनाओं के संदर्भ में कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि बी,सी और डी ग्रेड कदापि स्वीकार्य नहीं है।अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि प्रगति न खराब होने पाए। जिन योजनाओं में प्रगति खराब होगी, उनमें जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
——————
बैठक में यह रहे मौजूद
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद,  एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012349
Views Today : 6
Views Yesterday : 102
Views This Month : 295
Total views : 24679
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -