HomeUncategorizedआरटीई: दूसरे चरण में प्रवेश के लिए सात मार्च तक करना होगा...

आरटीई: दूसरे चरण में प्रवेश के लिए सात मार्च तक करना होगा आवेदन

- Advertisement -

– बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई समयसारिणी

महराजगंज। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में दूसरे चरण में भी अलाभित व दुर्बल वर्ग समूह के बच्चों का प्रवेश होगा। दूसरे चरण में प्रवेश के लिए सात मार्च तक आवेदन करना होगा।
विभाग की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक दूसरे चरण में आवेदन करने एवं  बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सत्यापन व उसे लाक करने की अंतिम तिथि सात मार्च तक निर्धारित की गई है। लाटरी निकालने की तिथि नौ मार्च एवं विद्यालय आवंटन के सापेक्ष नामांकन का आदेश निर्गत किए जाने की अंतिम तिथि 11मार्च निर्धारित है।
————————–
तीसरे चरण का यह है कार्यक्रम
तीसरे चरण में आवेदन करने एवं  बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सत्यापन व उसे लाक करने की अंतिम तिथि 12 से 25 मार्च तक निर्धारित की गई है। लाटरी निकालने की तिथि 27 मार्च एवं विद्यालय आवंटन के सापेक्ष नामांकन का आदेश निर्गत किए जाने की अंतिम तिथि 29 मार्च निर्धारित है।
————————
अलाभित व दुर्बल वर्ग समूह के प्रवेश के लिए दूसरे व तीसरे चरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इच्छुक व पात्र विद्यार्थी निर्धारित समयावधि में आवेदन कर उसका लाभ उठाएं।
संतोष कुमार शर्मा, डीएम

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -