HomeUncategorizedरेडक्रास शुल्क दबाए बैठे हैं माध्यमिक विद्यालय, बढ़ी समस्या

रेडक्रास शुल्क दबाए बैठे हैं माध्यमिक विद्यालय, बढ़ी समस्या

- Advertisement -

जल्द से जल्द शुल्क को जमा कराने के निर्देश

महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विद्यालयों का ओर से रेडक्रास शुल्क को विद्यार्थियों से लिया तो जा रहा है, मगर उसे जिला शाखा में जमा नहीं कराया जा रहा है। इससे उत्पन्न हो रही समस्या को देखते हुए उसे जल्द से जल्द जमा कराने को कहा गया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की देखरेख में जिले में 289 विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें 29 राजकीय, 39 सहायता प्राप्त एवं 221 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। उपरोक्त विद्यालयों की ओर से स्कूल में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों से रेडक्रास के नाम पर शुल्क तो लिया जाता है, मगर उसे जिला शाखा में जमा कराने में रुचि नहीं दिखाई जाती। यह स्थिति जिम्मेदारों की लापरवाही को दर्शाता है।
——————-
प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों ने भी नहीं दिया ध्यान
विद्यार्थियों से प्राप्त रेडक्रास शुल्क का न जमा होना प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों की लापरवाही को प्रदर्शित करता है।
——————–
माध्यमिक विद्यालयों के जिम्मेदार जल्द से जल्द रेडक्रास शुल्क को जमा कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
प्रदीप कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011648
Views Today : 15
Views Yesterday : 184
Views This Month : 1900
Total views : 23577
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -