HomeCrimeजनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थनापत्रों का करें यथाशीघ्र निस्तारण: डीएम

जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थनापत्रों का करें यथाशीघ्र निस्तारण: डीएम

- Advertisement -

– डीएम- एसपी ने पुरन्दरपुर थाने का किया निरीक्षण

महराजगंज। डीएम  संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शनिवार को पुरन्दरपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी को जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को यथाशीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
डीएम ने थाना परिसर में मौजूद सभी महत्वपूर्ण स्थानों और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शस्त्रागार, थाना कार्यालय एवं सभी महत्वपूर्ण अभिलेख, मालखाना, हवालात (स्वच्छता, सुरक्षा और बंदियों की स्थिति), पुलिसकर्मियों की मेस और बैरक, महिला हेल्प डेस्क का संचालन, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस (CCTNS) सिस्टम की कार्यप्रणाली, थाने के सभी जरूरी रजिस्टर और फाइलों आदि का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रियंका पत्नी राकेश चौरसिया से फोन पर संवाद कर शिकायत पर हुई कार्यवाही की जानकारी ली। शिकायतकर्ता महिला ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह करा दिया गया है और वह संतुष्ट है।
जिलाधिकारी  ने सभी बीट आरक्षियों को अपने अपने क्षेत्र मे लगातार भ्रमणशील रहकर जनमानस की समस्याओ को सुनने तथा तत्काल विधिक कार्यवाही अमल मे लाने हेतु कहा गया। उन्होंने रजिस्टर संख्या चार और रजिस्टर संख्या आठ सहित अन्य प्रपत्रों को अद्यतन रखने के लिए निर्देशित किया। क्षेत्र मे भ्रमणशील रहकर, हिस्ट्रीशीटर व अन्य शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करें।
—————-
निरीक्षण के दौरान यह रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान थाने के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012470
Views Today : 6
Views Yesterday : 7
Views This Month : 520
Total views : 24904
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -