HomeUttar Pradeshपीएम सूर्यघर योजना: 1547 लोगों ने उठाया लाभ

पीएम सूर्यघर योजना: 1547 लोगों ने उठाया लाभ

- Advertisement -

2284 का निर्धारित है लक्ष्य

महराजगंज। सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर धीरे-धीरे ही सही अब अपने लक्ष्य को पूरा करने की ओर बढ़ रही है। सोमवार तक जिले में1547 लोगों ने सूर्यघर योजना का लाभ उठाया है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत जिले में पूरे वर्ष में कुल 2284 सोलर लाइट को लगाए जाने का लक्ष्य है। आवेदन भी मानक से अधिक हो गए, मगर जब आवेदकों को यह पता चला कि इसमें धनराशि पूरी जमा करनी है बाद में उनके खाते में सब्सिडी आएगी तो लोगों ने इसमें रुचि कम दिखाई। इसी कारण जहां इसकी गति प्रभावित हुई, वहीं अभी तक लक्ष्य भी पूरा नहीं हो सका। फिलहाल लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभागीय कर्मियों की ओर से प्रयास जारी है।
—————————-

अपने लक्ष्य को पूरा करने को लेकर अधिकांश विभाग गंभीर नहीं

पीएम सूर्यघर योजना के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभागों को भी लक्ष्य दिया गया है। इक्का- दुक्का को छोड़ दें तो अधिकांश लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
————————–
पीएम सूर्यघर योजना के तहत जिले में लगभग 1547 लोगों ने उसका लाभ उठाया है। अधिक से अधिक लोगों को योजना से लाभान्वित करने का प्रयास जारी है।

तन्मय, प्रभारी पीओ नेडा 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011407
Views Today : 18
Views Yesterday : 121
Views This Month : 1505
Total views : 23182
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -