HomeUncategorizedडीएम ने वीसी से जांची उपस्थिति, नौ अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

डीएम ने वीसी से जांची उपस्थिति, नौ अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

- Advertisement -

शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर जांची उपस्थिति

महराजगंज।  जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को औचक रूप से 10 बजकर 10  मिनट पर जिलास्तरीय, तहसील स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति की जांच वीसी के माध्यम से की। वीसी ने अनुपस्थित मिले नौ अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
जिलाधिकारी  ने वीसी कर एक–एक अधिकारी का नाम लेकर कार्यालय में उनकी उपस्थिति को वीडियो कॉल के माध्यम से जांचा। इस दौरान बीडीओ लक्ष्मीपुर, धानी व परतावल अनुपस्थित मिले। वहीं जिलास्तरीय अधिकारियों में डीसी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उपनिदेशक कृषि, जिला उद्यान अधिकारी, डायट प्राचार्य, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, डीसी राज्यकर भी अनुपस्थित रहे।
जिलाधिकारी  ने समस्त अनुपस्थित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करते हुए निर्देशित किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारी अनिवार्य रूप से 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करें और आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
——————–
आमजन की शिकायतों के निस्तारण को दें प्राथमिकता
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में आमजन की शिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता है। अधिकारी कार्यालय समय से आएं और जनसुनवाई को गंभीरता से लें। जनसुनवाई में शिथिलता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आकस्मिक रूप से अधिकारियों के उपस्थिति की जांच वीसी के माध्यम से किया जाएगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -