HomeUncategorizedएक मार्च से होगी गेहूं खरीद, 107 केंद्र निर्धारित

एक मार्च से होगी गेहूं खरीद, 107 केंद्र निर्धारित

- Advertisement -

 

– विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण/ नवीनीकरण कराएं किसान

- Advertisement -

महराजगंज। विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत एक मार्च से गेहूँ खरीद प्रारम्भ होगा। किसानों से गेहूँ खरीद के लिए जिले में कुल 107 गेहूँ क्रय केन्द्र  अनुमोदित किये गए हैं।
प्रशासन की ओर से जो केंद्र अनुमोदित हुए हैं उनमें खाद्य विभाग के 30, पीसीएफ के 33, पीसीयू के 29 व यूपीएसएस के 15 गेहूँ क्रय केन्द्र हैं। गेहूँ विक्रय के लिए कृषक पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है। किसान बन्धु खाद्य तथा रसद विभाग के पोर्टल एफसीएस डॉट यूपी डॉट जीवी डॉट इन अथवा यूपी किसान मित्र ऐप के माध्यम से गेहूँ विक्रय के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के समय किसान द्वारा अपने गेहूँ के बोये गये रकबे का विवरण पोर्टल पर दर्ज करना  होगा तथा सक्रिय मोबाईल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी द्वारा अपना पंजीकरण लॉक करना होगा।
————————
2585 रूपये निर्धारित है समर्थन मूल्य
मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत  2585/- प्रति कुन्तल गेहूँ का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।  समस्त कृषक बन्धु अपनी उपज के समर्थन मूल्य का तत्काल भुगतान प्राप्त करने हेतु अपने बैंक खाते को अनिवार्य रूप से आधार से लिंक एवं एनपीसीआई से मैप करा लें।
——————–
एक मार्च से प्रारंभ होने वाली गेहूं खरीद के लिए 107 केंद्रों का अनुमोदन हो गया है। किसान अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
विवेक सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012556
Views Today : 14
Views Yesterday : 11
Views This Month : 642
Total views : 25026
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -