– दूसरे दिन अधिकारियों, कर्मियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों का हुआ सम्मान
महराजगंज। लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका अहम है। प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए स्वस्थ एवं स्वच्छ लोकतंत्र की स्थापना में सहभागी बनना चाहिए।
यह बातें जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि बीते महराजगंज महोत्सव को सफल बनाने में सभी की भूमिका अहम रही। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे।
——————–
महोत्सव की सफलता में योगदान देने वाले सम्मानित
डीएम ने महराजगंज महोत्सव के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह , अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, उपायुक्त मनरेगा गौरवेंद्र सिंह, उपायुक्त उद्यम अभिषेक प्रियदर्शी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आलोक मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता, डीआईओएस प्रदीप शर्मा की विशेष रूप से सराहना करते हुए सम्मानित किया। महोत्सव स्थल पर कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, सफाई कर्मियों, श्रमिकों एवं अन्य सहयोगी कार्मिकों के योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों की सफलता में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
——————–
प्रत्येक विधानसभा के पांच- पांच बीएलओ पुरस्कृत
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच- पांच बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को पुरस्कृत करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
—————————
डीएम ने मतदाता जागरूकता व बाल विवाह मुक्त भारत की दिलाई शपथ
डीएम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मतदाता जागरूकता व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई। अपील किया कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास बाल विवाह रोकने हेतु सजग एवं सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि देश के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। संचालन अरविंद जायसवाल ने किया।
————————
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार व नवनीत गोयल, एसडीएम जितेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, उपायुक्त उद्यम अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त मनरेगा गौरवेंद्र सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता, ईओ आलोक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
