HomeUncategorizedसिसवनिया विशुन के प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारी सीज

सिसवनिया विशुन के प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारी सीज

- Advertisement -

– तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

महराजगंज। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम सिसवनिया विशुन में मनरेगा से मिट्टी भराई के नाम पर किए गए धन के दुरुपयोग के मामले में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्रधान मुराती देवी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया है। साथ ही दोषी ग्राम विकास अधिकारी को बराबर का दोषी मानते हुए तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी रामनाथ को निलंबित करने का निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिया है।
सिसवनिया विशुन के कुछ ग्रामीणों ने डीएम को शिकायत देकर ग्राम में मनरेगा से कराए गए मिट्टी भराई के कार्य में अनियमितता किए जाने की बात कही गई थी। मामले की प्रारंभिक जांच परियोजना निदेशक डीआरडीए से कराई गई जिसमें प्रधान व सचिव की ओर से कार्य के नाम पर धन के दुरुपयोग किए जाने की बात कही गई। मामले में दोनों जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया, मगर  उनकी ओर से आरोपवार स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने प्रधान मुराती देवी के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया है। वहीं तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन के भी निर्देश दिए गए हैं।
———————-
मनरेगा से मिट्टी भराई के नाम पर किए गए धन के दुरुपयोग के मामले में डीएम ने  सिसवनिया विशुन के प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार को सीज किया है, जबकि तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन के लिए भी पत्र भेजा है।
श्रेया मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012369
Views Today : 11
Views Yesterday : 27
Views This Month : 327
Total views : 24711
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -