HomeUncategorizedनिचलौल के एडीओ पंचायत व खंड प्रेरकों को नोटिस जारी करने के...

निचलौल के एडीओ पंचायत व खंड प्रेरकों को नोटिस जारी करने के निर्देश

- Advertisement -

– डीएम ने दिया निर्देश

महराजगंज। मंगलवार को डीएम कैंप कार्यालय पर जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। उन्होंने निचलौल में रेट्रोफिटिंग की खराब प्रगति पर एडीओ पंचायत और खंड प्रेरकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने पंचायत सहायकों के उपस्थित की समीक्षा करते हुए धानी के रैंकिंग में गिरावट पर एडीओ पंचायत को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। सर्वाधिक खराब उपस्थिति वाले पंचायत सहायकों के विरुद्ध भी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। अंत्येष्टि स्थलों की गुणवत्ता सुनिश्चित का निर्देश देते हुए सभी बीडीओ को स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए जिलास्तरीय समिति का गठन करने का निर्देश दिया।
—————————-
डीपीआरओ को पांच दिन में देनी होगी सूचना
व्यक्तिगत शौचालय के लिए लंबित 1709 आवेदनों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अविलंब निस्तारण का निर्देश दिया और डीपीआरओ को पांच दिन के भीतर सूचित करने को कहा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012369
Views Today : 11
Views Yesterday : 27
Views This Month : 327
Total views : 24711
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -