HomeUncategorizedप्रद्युम्न सिंह अध्यक्ष, रामजीत महामंत्री व सत्येंद्र दूबे कोषाध्यक्ष निर्वाचित

प्रद्युम्न सिंह अध्यक्ष, रामजीत महामंत्री व सत्येंद्र दूबे कोषाध्यक्ष निर्वाचित

- Advertisement -

– उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रद्युम्न सिंह अध्यक्ष, रामजीत महामंत्री व सत्येंद्र दूबे कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह व सहायक चुनाव अधिकारी राजेश यादव, चंद्रशेखर, वीरेंद्र कुमार व आलोक कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर  प्रद्युम्न सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी बृजेश जायसवाल को, महामंत्री रामजीत ने सरोज साहनी को एवं कोषाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र दूबे ने अजीत मिश्रा को हराया। इससे पहले संगठन मंत्री पद पर पारसनाथ यादव एवं संप्रेक्षक पद पर पन्नालाल यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। निर्वाचन के उपरांत पूरी कार्यकारिणी गठित हो गई।
———————–
पदाधिकारियों को इन्होंने दो बधाई
निर्वाचित पदाधिकारियों को बृजेश कन्नौजिया, अरुण निषाद, धर्मेंद्र निषाद, दिनेश पटेल, सुनील गुप्ता, राजन चौबे, विजय साहनी, अशोक खरवार, जयप्रकाश यादव, आजाद यादव, अनिल यादव, जयगोविंद सत्येंद्र गौड, इंद्रविजय चौधरी, विजय पासवान, संतराज मद्धेशिया, गिरिजेश मद्धेशिया,  रामदरश वरुण आदि ने बधाई दी।
———————-
कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनवाने पर होगा जोर
निर्वाचित अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनवाने पर उनका अधिक जोर होगा। इसके लिए विभाग से लेकर शासन तक हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012371
Views Today : 13
Views Yesterday : 27
Views This Month : 329
Total views : 24713
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -