– बाला जी लान में होगा उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को बाला जी लान में होगा। जिसमें अध्यक्ष समेत तीन पदों पर कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं। दो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
चुनाव अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह व कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रद्युम्न सिंह व बृजेश जायसवाल, महामंत्री पद पर काशी चौधरी, रामजीत गुप्ता व सरोज साहनी एवं कोषाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार दूबे व अजय मिश्रा चुनाव मैदान में हैं। मतदान सुबह नौ बजे से दिन में दो बजे तक होगा। उसके बाद मतगणना होगी।
————————
पारसनाथ व पन्नेलाल निर्विरोध हो चुके हैं निर्वाचित
एक – एक नामांकन होने पर संगठन मंत्री पद पर पारसनाथ यादव एवं संप्रेक्षक पद पर पन्नेलाल यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।
—————————-
मतदान प्रक्रिया में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लें सफाईकर्मी
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह ने सभी सफाईकर्मियों से मतदान प्रक्रिया में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।
