HomeUncategorizedमूंगफली बेचने के मामले में भंडार प्रभारी समेत दो से स्पष्टीकरण तलब

मूंगफली बेचने के मामले में भंडार प्रभारी समेत दो से स्पष्टीकरण तलब

- Advertisement -

राजकीय कृषि बीज भंडार पनियरा का मामला

महराजगंज। राजकीय कृषि बीज भंडार पनियरा से सामने आए मूंगफली बेचने के प्रकरण के बाद जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने भंडार प्रभारी व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी से स्पष्टीकरण मांगा है। माना जा रहा है कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद मामले में कार्रवाई होगी।
हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक सतीश सिंह की ओर से  मौखिक शिकायत की गई थी कि  पनियरा ब्लॉक के कृषि विभाग के कर्मचारियों की ओर से 17 बोरा मूंगफली बेचा जा रहा था, जिसे उनकी ओर से पकड़ा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कृषि अधिकारी ने भंडार प्रभारी विपिन कुमार एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी सोनू कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है।
——————-
मूंगफली बेचने की शिकायत के सामने आने के बाद राजकीय कृषि बीज भंडार पनियरा के दो कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद  कार्रवाई की जाएगी।
शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -