– 18 को अध्यक्ष समेत तीन पदों पर होगा मतदान
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का अधिवेशन रविवार को विकास भवन सभागार में हुआ। जिसमें अध्यक्ष समेत पांच पदों पर कुल नौ नामांकन दाखिल हुए। दो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष समेत तीन पदों पर मतदान व मतगणना की प्रक्रिया 18 जनवरी को होगी।
चुनाव अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह व कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रद्युम्न सिंह व बृजेश जायसवाल, महामंत्री पद पर काशी चौधरी, रामजीत गुप्ता व सरोज साहनी एवं कोषाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार दूबे व अजय मिश्रा ने नामांकन किया। इन पदों पर फैसला अब 18 जनवरी को मतदान के बाद होगा। एक – एक नामांकन होने पर संगठन मंत्री पद पर पारसनाथ यादव एवं संप्रेक्षक पद पर पन्नेलाल यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
—————————-
जुलूस की शक्ल में नामांकन करने पहुंचे प्रद्युम्न सिंह
विकास भवन में चल रहे नामांकन प्रक्रिया में जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों के साथ नामांकन करने पहुंचे। उनके जुलूस में दो पहिया वाहनों की भरमार रही।
————————
परिसर में बनी रही सुरक्षा व्यवस्था
नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो इसके लिए विकास भवन परिसर में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
