– लखनऊ में आयोजित हुआ अधिवेशन
गोरखपुर। लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश अपर जिला बचत अधिकारी संघ के अधिवेशन में गोरखपुर के अपर जिला बचत अधिकारी अनिल कुमार विश्वकर्मा को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम दूबे ने बताया कि कृपा शंकर शर्मा को संरक्षक, विदिशा आर्या को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय तिवारी को उपाध्यक्ष, बृजेंद्र कुमार को महामंत्री, राजीव साहू को संगठन मंत्री, सूर्यकांत जायसवाल को कोषाध्यक्ष, रामविलास को लेखा परीक्षक तथा निवेदिता सिंह, प्रकाश चंद पांडेय, हिमांशु शुक्ल, राकेश कुमार त्रिवेदी व कैलाश नारायण यादव को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
————————-
संगठन हित में जारी रहेगा कार्य
नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन हित में उनका कार्य जारी रहेगा। संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य लोगों को यदि कोई समस्या हो तो वे उसके बारे में अवगत कराएं। जिससे कि उसे दूर कराने की दिशा में सार्थक पहल की जाए।
