HomeCrimeमुम्बई से कमा कर घर लौट रहे व्यक्ति की ट्रेन में मौत

मुम्बई से कमा कर घर लौट रहे व्यक्ति की ट्रेन में मौत

- Advertisement -
  • – झांसी जीआरपी की ओर से परिजनों को दी गई सूचना

बृजमनगंज। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सौरहा के पिपरहना टोला निवासी पंचम (51 वर्ष) की मुंबई से घर लौटते समय ट्रेन में मौत हो गई। जीआरपी झांसी से रावेन्द्र कुमार मिश्रा ने परिजनों को फोन के घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन सदमे में हैं।
मृतक के छोटे भाई अशोक कन्नौजिया ने बताया कि उनके बड़े भाई पंचम मुंबई में मजदूरी करते थे और कुशीनगर एक्सप्रेस से वे घर आ रहे थे। झांसी जीआरपी से उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी मौत हो गई है। उनके पोस्टमार्टम की पहल की जा रही है। इसके बाद परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं। रात तक उनके शव के घर आने की उम्मीद है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

014448
Views Today : 16
Views Yesterday : 46
Views This Month : 2034
Total views : 27187
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -