•एसओजी व घुघली टीम की संयुक्त कार्रवाई
हिन्दमोर्चा संवाददाता महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान में घुघली पुलिस, एसओजी एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है एवं चोरी की सामग्री भी बरामद की है। घुघली क्षेत्र के ग्राम करौता उर्फ नेबुईया में घर से कीमती आभूषण एवं नकदी चोरी की घटना से सम्बन्धित मामले में पुलिस टीम ने ग्राम गोपाला स्थित नहर पुलिया के पास से अभियुक्त उमेश साहनी को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से यह माल हुआ बरामद :-
अभियुक्त के पास से 22,500/- रुपये नकद, 82 ग्राम सोना व 600 ग्राम चाँदी (अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये) बरामद हुआ है।
उमेश पर दर्ज हैं 18 से अधिक मामले :-
अभियुक्त उमेश के विरुद्ध चोरी, घरेलू चोरी, हत्या का प्रयास, अपहरण, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट तथा गुंडा एक्ट आदि गम्भीर धाराओं में कुल 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जो उसके शातिर एवं पेशेवर अपराधी होने का प्रमाण हैं।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम के सदस्य :-
एसओजी प्रभारी योगेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह, उप निरीक्षक दिलीप कुमार व आरक्षी।
अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी प्रभावी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।
सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक

•एसओजी व घुघली टीम की संयुक्त कार्रवाई