HomeUttar Pradeshलापता छात्रा के परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज

लापता छात्रा के परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज

- Advertisement -
  • लापता छात्रा के परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज

अम्बेडकरनगर। विद्यालय में पढ़ने गई छात्रा घर वापस नहीं लौटी।चिंतित परिजनों ने हर संभव स्थान पर खोजबीन किया किंतु उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दिया।मामला मालीपुर थाना के सलाहुद्दीनपुर गांव का है। गांव निवासी मोहनलाल पुत्र गुरु सहाय कन्नौजिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसकी पुत्री 27 नवंबर की सुबह जलालपुर कोतवाली के सरदार पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ने गई थी।वह स्कूल बंद होने के बाद घर नहीं लौटी। छात्रा स्कूल ड्रेस में थी, सलवार सफेद और कमीज आसमानी रंग का था।वह घर से लेडीज साइकिल से स्कूल गई थी। परिजन उसे हर संभव स्थान पर खोजबीन किया किंतु उसका कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि गुमशुदगी की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012443
Views Today : 1
Views Yesterday : 25
Views This Month : 480
Total views : 24864
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -