चीनी भरतनाट्यम प्रतिपादक जिन शानशान द्वारा निर्देशित और 50 से अधिक प्रतिभाशाली स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति वाला यह नाटक शनिवार को यहां भारतीय दूतावास में आयोजित किया गया था।
एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय मिशन ने जिसे “आश्चर्यजनक सांस्कृतिक संगम” के रूप में वर्णित किया है, उसे बड़ी संख्या में दर्शकों ने देखा।
यह दूसरी बार है जब नृत्य नाटिका का मंचन बीजिंग में किया गया; पहली बार इस साल जनवरी में।
पिछले महीने, दूतावास ने ‘संगमम-भारतीय दार्शनिक परंपराओं का संगम’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया था जिसमें प्रसिद्ध चीनी विद्वानों ने भगवद गीता और भारतीय सभ्यतागत मूल्य पर बात की थी।
