HomeUttar Pradeshबस यात्रा के दौरान युवक जहरखुरानी का शिकार, अचेतावस्था में मिला हरैया...

बस यात्रा के दौरान युवक जहरखुरानी का शिकार, अचेतावस्था में मिला हरैया बाईपास पर 

- Advertisement -

 

अम्बेडकरनगर। जिले में जहरखुरानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला बसखारी थाना क्षेत्र के हरैया बाईपास का है, जहां एक युवक अचेत अवस्था में मिला। युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक किसी बस से यात्रा कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि रास्ते में उसे नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की गई और फिर अचेत अवस्था में हरैया बाईपास पर फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर बसखारी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसखारी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उसके पास से कोई वैध पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त में कठिनाई हो रही है।इस तरह की घटनाएं एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं। यदि किसी व्यक्ति की जान पहचान का हो तो बसखारी थाने में संपर्क करें।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -